JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | February 23, 2026 | 03:10 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई और कैंडिडेट 20 फरवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते थे। एक्सपर्ट रिव्यू के बाद, जेईई मेन फाइनल आंसर-की अब उपलब्ध है। जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की को बिना लॉग इन किए पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
जेईई मेन 2026 पेपर 1 की फाइनल आंसर की 16 फरवरी को ही जारी कर दी गई, जिसमें 9 सवाल हटा दिए गए और कुछ सवालों के कई सही ऑप्शन दिए गए। जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की फाइनल आंसर की में 6 सवाल हटा दिए गए हैं।
JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी
कैंडिडेट क्वेश्चन आईडी के साथ तारीख, शिफ्ट और सब्जेक्ट के हिसाब से सही जवाब देख सकते हैं। बीआर्क/बीप्लानिंग स्कोरिंग और पर्सेंटाइल जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की पीडीएफ के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक अलग-अलग शिफ्ट में हुई। फाइनल आंसर की जारी होने के अब एनटीए जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर सकती है। जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट 16 फरवरी को जारी किया गया।
JEE Main Answer key 2026: जेईई मेन फाइनल आंसर की कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
जेईई मेन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा। जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट भी पेपर 2 रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। पेपर 1 में, 12 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया।
अगली खबर
]JEE Mains 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 करेक्शन विंडो 27, 28 फरवरी को रहेगी एक्टिव, एडिटेबल डिटेल्स जानें
सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी तक जारी है। जिन रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के फॉर्म में कोई गलती हो गई है, वे करेक्शन प्रोसेस के दौरान उसे ठीक कर सकेंगे। एनटीए फॉर्म में कुछ ही ऑप्शन में करेक्शन की इजाजत देता है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें