CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी में फैशन स्टडीज और टूरिज्म दो नए विषयों को किया शामिल

Abhay Pratap Singh | March 22, 2024 | 08:11 PM IST | 2 mins read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - ग्रेजुएशन में शामिल किए गए दोनों विषयों का कोड 328 और 329 है।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी 2024 रिजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 मार्च है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी (सीयूईटी यूजी) में दो नए विषय फैशन स्टडीज और टूरिज्म जोड़ने की घोषणा की है। एनटीए ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर चुके उम्मीदवार सुधार अवधि के दौरान इन विषयों को भी जोड़ सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक सूचना में कहा कि एनईपी की सिफारिशों के अनुरूप कौशल विषयों को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी और सीबीएसई के निर्देश के अनुसार इन दोनों विषयों को जोड़ा गया है। सीयूईटी यूजी में जोड़े गए दो नए विषय फैशन स्टडीज और टूरिज्म का कोड क्रमशः 328 और 329 है।

एनटीए ने जारी अधिसूचना में बताया कि सीयूईटी यूजी 2024 में सुधार अवधि के दौरान अधिक विषयों का चयन करने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। आगे कहा कि सीयूईटी यूजी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों और उनके प्रस्तावित पाठ्यक्रमों की सूची गतिशील है।

बता दें कि CUET UG 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 फरवरी को शुरू की गई है, जो 26 मार्च रात 11:50 बजे समाप्त होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए एनटीए द्वारा 28 मार्च से करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार नए विषयों का सिलेक्शन कर सकेंगे।

Also read CUET PG 2024 Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी हाल टिकट 28 मार्च की परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी

एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों और उनके प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर विजिट करने की उम्मीदवारों को सलाह दी है।

सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा उम्मीदवार मेल आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से एनटीए को अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2024: एडमिट कार्ड

सीयूईटी पीजी 2024 का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च तक एनटीए द्वारा किया जा रहा है। सभी परीक्षा तिथियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से सीयूईटी पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]