CUET UG Result 2026: सीयूईटी में एक अभ्यर्थी को 4 विषयों में मिला 100 पर्सेंटाइल, एनटीए ने जारी किए आंकड़े

Santosh Kumar | June 23, 2026 | 03:24 PM IST | 2 mins read

इसके अलावा, 180 उम्मीदवारों ने 2 विषयों में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया, जबकि 3,214 उम्मीदवारों ने कम से कम एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।

CUET UG 2026 College Predictor

Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.

Try Now
सीयूईटी यूजी रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने 5 में से 4 अलग-अलग विषयों में 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। एनटीए के आधिकारिक डेटा के अनुसार, इस साल कई छात्रों ने कई विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीयूईटी यूजी रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एक्टिव है।

परीक्षा में 22 उम्मीदवारों ने 3-3 विषयों में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। इसके अलावा, 180 उम्मीदवारों ने 2 विषयों में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया, जबकि 3,214 उम्मीदवारों ने कम से कम एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।

एनटीए ने 15,68,867 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कराई। हर उम्मीदवार के पास 5 विषयों तक चुनने की सुविधा थी। इससे कुल मिलाकर लगभग 67,56,327 टेस्ट इंस्टेंस बने और 12,906 विषय कॉम्बिनेशन तैयार हुए।

CUET UG Topper List 2026: टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची जारी

5 विषयों में सबसे अधिक एनटीए स्कोर पाने वाले टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची नीचे तालिका में दी गई है-

आवेदन संख्या

5 विषयों में कुल एनटीए स्कोर

263510269243

1232.19

263510280526

1230.82

263510250636

1207.21

263510857590

1205.96

263510690773

1203.78

263510166320

1202.15

263510282507

1201.71

263510435802

1197.54

263510364596

1188.97

263510097074

1188.03

263510169655

1186.56

263511025556

1186.30

263510642106

1184.34

263510957952

1182.74

263510169135

1182.02

263510150578

1181.18

263510036813

1181.13

263510540260

1180.91

263510165473

1180.10

263510531257

1177.65

CUET UG Toppers 2026: सीयूईटी यूजी जेंडर-वाइज टॉपर्स

5 विषयों में सबसे अधिक एनटीए स्कोर पाने वाले टॉप 10 उम्मीदवारों की जेंडर-वाइज लिस्ट-

पुरुष अभ्यर्थी आवेदन संख्या

5 विषयों में कुल एनटीए स्कोर

महिला अभ्यर्थी आवेदन संख्या

5 विषयों में कुल एनटीए स्कोर

263510280526

1230.82

263510269243

1232.19

263510250636

1207.21

263510690773

1203.78

263510857590

1205.96

263510166320

1202.15

263510282507

1201.71

263510435802

1197.54

263510097074

1188.03

263510364596

1188.97

263511025556

1186.30

263510169655

1186.56

263510169135

1182.02

263510642106

1184.34

263510036813

1181.13

263510957952

1182.74

263510531257

1177.65

263510150578

1181.18

263511172202

1173.59

263510540260

1180.91

Also read NTA CUET UG Result 2026 LIVE: सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी @cuet.nta.nic.in; स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, कटऑफ, टॉपर्स

CUET UG Result 2026: कैटेगरी-वाइज उम्मीदवारों को संख्या

सीयूईटी 2026 के लिए रजिस्टर करने वाले और परीक्षा में शामिल होने वाले यूनिक कैंडिडेट्स की कैटेगरी-वाइज़ संख्या इस प्रकार है-

श्रेणी

पंजीकृत अभ्यर्थी

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी

ईडब्ल्यूएस

86,749

67,859

सामान्य

6,86,419

4,98,652

ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)

5,28,838

4,01,471

एससी

1,71,397

1,28,871

एसटी

95,464

67,245

कुल

15,68,867

11,64,098

NTA CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में हुई

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 19 दिनों में 35 शिफ्ट में आयोजित की गई। प्रश्न-पत्र 13 भाषाओं—अंग्रेज़ी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में उपलब्ध कराया गया।

परीक्षा देश और विदेश में कुल 321 शहरों में हुई। इनमें भारत के बाहर के 13 विदेशी शहर जैसे अबू धाबी, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, वेस्ट जावा और वाशिंगटन शामिल थे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]