CUET PG 2025 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जारी, 43 शिफ्ट में परीक्षाएं
Santosh Kumar | March 9, 2025 | 10:45 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 13 से 20 मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। सीयूईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एनटीए 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक यह परीक्षा आयोजित करेगा।
परीक्षा 3 पालियों में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
CUET PG 2025 Admit Card: परीक्षा 43 शिफ्ट में
सीयूईटी पीजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 2 जनवरी से 8 फरवरी 2025 तक चले थे। इसके बाद अभ्यर्थियों को 10 से 12 फरवरी तक अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया गया था। परीक्षा सीबीटी में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 43 शिफ्ट में होगी। परीक्षा 157 विषयों में आयोजित की जाएगी जिसके लिए 4,12,024 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवार अधिकतम 4 विषय चुन सकते हैं, जो पिछले साल की प्रक्रिया के समान ही था।
CUET PG Admit Card 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG पर जाएं।
- एनटीए सीयूईटी पीजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक सीयूईटी पीजी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सीयूईटी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगर किसी अभ्यर्थी को CUET PG 2025 से जुड़ी कोई समस्या है तो वे 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वे helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल