CMAT 2026 City Intimation Slip: सीमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप cmat.nta.nic.in पर जारी, 25 जनवरी को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | January 16, 2026 | 07:55 PM IST | 1 min read
सीमैट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल विवरण दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in से चेक कर सकते हैं। सीमैट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल विवरण दर्ज करना होगा।
सीमैट 2026 परीक्षा पूरे भारत में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीमैट 2026 परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए की ओर से जारी सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।
एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा और इसमें परीक्षा केंद्र का पता और अन्य निर्देश होंगे। किसी भी समस्या के लिए, हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर या cmat@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, पीडबल्यूबीडी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, जिन्होंने अपना खुद का स्क्राइब लाने का विकल्प चुना है, स्क्राइब का विवरण भरने के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। यह पोर्टल 18 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और "रजिस्टर स्क्राइब डिटेल्स" विकल्प चुनकर स्क्राइब से संबंधित जानकारी भर सकते हैं। आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र