Trusted Source Image

NTA Recruitment: एनटीए ने की 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति, सीटीओ-सीएफओ जैसे पदों के लिए निकाली भर्ती

Santosh Kumar | May 20, 2026 | 08:24 AM IST | 2 mins read

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हर साल, एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कुल 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल होते हैं।

एनटीए ने संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के उपायों के तहत 4 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए ने संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के उपायों के तहत 4 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपने संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के उपायों के तहत 4 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति की है और 3 महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनटीए में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में संयुक्त सचिव स्तर के दो अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि निदेशक स्तर के दो अधिकारियों को भी एजेंसी में शामिल किया गया है।

एनटीए ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ), मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और महाप्रबंधक (एचआर) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह कदम सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के तहत उठाया गया है।

1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थी देते हैं एनटीए परीक्षा

आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को जारी अधिसूचना में एनटीए ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य "एजेंसी की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शुचिता, पारदर्शिता और संचालन संबंधी उत्कृष्टता को बढ़ावा देना" है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि हर साल, एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कुल 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल होते हैं। एनटीए में दो संयुक्त सचिव-स्तर के अधिकारी और दो निदेशक-स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं।

Also readNEET Re-exam 2026: नीट री-एग्जाम सीबीटी मोड में कराने की मांग को लेकर राजद सांसद की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

NTA Recruitment 2026: पद और संबंधित दायित्व

राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के अनुसार, संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारियों को 'अतिरिक्त महानिदेशक' के रूप में नामित किया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी किए गए पदों और उनकी संबंधित जिम्मेदारियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में है-

पद

जिम्मेदारी

मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ)

एनटीए के सबसे बड़े तकनीकी अधिकारी होंगे, जो ऑनलाइन परीक्षा सिस्टम, प्रश्नपत्र की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नई तकनीक से परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम संभालेंगे।

इसमें बायोमेट्रिक, फेस पहचान और एआई आधारित सुरक्षा सिस्टम भी शामिल होंगे। यह काम NIC, C-DAC, CERT-In और MeitY जैसी सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर किया जाएगा।

मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ)

एनटीए के सबसे बड़े वित्तीय अधिकारी होंगे, जो परीक्षाओं से जुड़े हिसाब-किताब, फंड प्रबंधन, पैसे के सही उपयोग, सरकारी नियमों और ऑडिट से जुड़े कामों की निगरानी करेंगे।

महाप्रबंधक – मानव संसाधन (जीएम-एचआर)

एनटीए के सबसे बड़े एचआर अधिकारी होंगे, जो स्थायी, संविदा, प्रतिनियुक्ति और प्रोजेक्ट आधारित कर्मचारियों के प्रबंधन का काम संभालेंगे। वे एचआर सिस्टम को बेहतर बनाने, नीतियां लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications