Santosh Kumar | May 19, 2026 | 10:49 PM IST | 1 min read
केजरीवाल ने छात्रों द्वारा यात्रा खर्च को लेकर जताई गई चिंताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह परीक्षा के दिन पंजाब में नीट अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क करने को लेकर भगवंत मान से बात करेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध करेंगे कि नीट पुनर्परीक्षा के दिन पंजाब में अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क की जाए। अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर जारी एक वीडियो में कहा कि नीट परीक्षा मुद्दे पर सुझाव और प्रतिक्रिया मांगने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने उनसे संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि उनके पिछले वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा और हजारों छात्रों ने परीक्षा रद्द होने तथा 21 जून को पुनर्परीक्षा तय किए जाने को लेकर चिंता, अवसाद और निराशा जैसी परेशानियां साझा कीं।
'आप' सुप्रीमो केजरीवाल ने छात्रों द्वारा यात्रा खर्च को लेकर जताई गई चिंताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह परीक्षा के दिन पंजाब में नीट अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क करने को लेकर भगवंत मान से बात करेंगे।
उन्होंने कहा, "कुछ बच्चों ने लिखा है कि उनके पास बस का किराया देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। मैं कल पंजाब जा रहा हूं और भगवंत मान से बात करूंगा ताकि कम से कम पंजाब में परीक्षा के दिन छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त की जा सके।"
केजरीवाल ने छात्रों के संदेशों का हवाला देते हुए कहा कि कई अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में वर्षों लगाए हैं और पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा पढ़ाई के लिए खुद को प्रेरित करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि अगर सरकारें ईमानदारी से काम करें तो प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-पंजाब में 'आप' सरकार के कार्यकाल में प्रश्नपत्र लीक होने की कोई घटना नहीं हुई।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में पाई गई सभी खामियों को व्यापक रूप से दूर किया जाना चाहिए, ताकि परीक्षा के आयोजन में पूर्ण शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
Press Trust of India