NTA AIAPGET 2024: अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन सुधार विंडो आज होगी बंद
Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
AIAPGET 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एआईएपीजीईटी 2024 एडमिट कार्ड एनटीए 2 जुलाई को जारी करेगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज यानी 19 मई को अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। एआईएपीजीईटी 2024 आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसै आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों को आज रात 11:50 बजे तक एआईएपीजीईटी 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी गई है।
एनटीए द्वारा एआईएपीजीईटी 2024 फॉर्म में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता बदलने की अनुमति नहीं दी गई है। कैंडिडेट को एक ही राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के भीतर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति है। इसके अलावा दस्तावेज, कैटेगरी सहित अन्य फील्ड में भी बदलाव का विकल्प दिया गया है।
Also read AIAPGET 2024: अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा के लिए आज से आवेदन फॉर्म में करें सुधार
AIAPGET 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एआईएपीजीईटी 2024 एडमिट कार्ड 2 जुलाई को जारी किया जाएगा। AIAPGET हाल टिकट 2024 कैंडिडेट लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। आईएपीजीईटी प्रवेश पत्र 2024 के बिना उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस में कहा कि, “इसके बाद किसी भी स्थिति में एनटीए द्वारा विवरणों में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।”
AIAPGET 2024 Application Form: कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार AIAPGET 2024 फॉर्म में नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/AIAPGET/ पर जाएं।
- आवेदन पत्र में सुधार के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें और लॉगिन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर फॉर्म प्रदर्शित होगा, आवश्यक सुधार करें।
- आवेदन में किए गए बदलाव को जांचें और फॉर्म सबमिट करें।
- अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो तो)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी