NMMS Bihar Result 2024: एनएमएमएस बिहार रिजल्ट scert.bihar.gov.in पर जारी, देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट
Santosh Kumar | April 10, 2024 | 09:21 AM IST | 1 min read
परिषद द्वारा जारी परिणाम की पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल का पता, एमएटी अंक, सैट अंक कुल अंक शामिल हैं।
नई दिल्ली: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) पटना ने एनएमएमएस बिहार रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनएमएमएस बिहार परीक्षा परिणाम एससीईआरटी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। परिषद ने चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की है।
Latest: NMMS Sample Papers
एनएमएमएस बिहार परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और परीक्षा तिथि की आवश्यकता होगी। बिहार एनएमएमएस रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एससीईआरटी की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 8 के चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
परिषद द्वारा जारी परिणाम की पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल का पता, एमएटी अंक, सैट अंक और कुल अंक शामिल हैं। बता दें कि परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी के लिए 32%) सुरक्षित करना आवश्यक है।
NMMS Bihar Result 2024: ऐसे करें चेक
एनएमएमएस बिहार परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scert.bihar.gov.in पर जाएं।
- Latest Updates अनुभाग में, NMMS Bihar Result 2024 Link' पर क्लिक करें।
- रोल नंबर के अनुसार परिणाम या चयनित छात्रों की सूची पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ संभालकर रखें।
जानकारी के लिए बता दें कि NMMS Scholarship Exam भारत सरकार द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य गरीब बच्चों को माध्यमिक शिक्षा यानी कक्षा 9 से कक्षा 12 तक आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’