NMIMS SBM: एनएमआईएमएस स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने व्यावसायिक शिक्षा के लिए हासिल की EQUIS मान्यता
Saurabh Pandey | October 1, 2024 | 06:14 PM IST | 2 mins read
EQUIS मान्यता के कई फायदें है, जिसमें स्कूल के कार्यक्रमों की वैश्विक मान्यता और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बी-स्कूलों में स्थान देना शामिल है। EQUIS मान्यता प्रक्रिया ने छात्र गुणवत्ता, स्नातक परिणाम और उद्योग कनेक्शन सहित प्रमुख क्षेत्रों में एसबीएम का मूल्यांकन किया।
नई दिल्ली : एनएमआईएमएस स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (एसबीएम), मुंबई ने भारत में व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक उच्च गुणवत्ता वाला बेंचमार्क स्थापित करते हुए EQUIS मान्यता प्राप्त की है।
EQUIS मान्यता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूलों को प्रदान की जाती है, जो उच्च शैक्षणिक मानकों और समग्र गुणवत्ता बनाए रखते हैं। एसबीएम की पहल, प्रवीण दलाल स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस मैनेजमेंट को भी यह मान्यता प्राप्त हुई, जो व्यावसायिक शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
EQUIS मान्यता वाला दूसरा निजी बी-स्कूल
यह उपलब्धि एसबीएम को EQUIS मान्यता प्राप्त करने वाले भारत के किसी विश्वविद्यालय के भीतर स्थापित पहले बी-स्कूल के रूप में भी स्थापित करती है। एसबीएम EQUIS द्वारा मान्यता प्राप्त सातवां बी-स्कूल है और यह मान्यता प्राप्त करने वाला केवल दूसरा निजी बी-स्कूल है।
एनएमआईएमएस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश भट ने कहा कि एनएमआईएमएस, मुंबई में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के लिए इक्विस मान्यता प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह मान्यता अकादमिक रिगोर, रिसर्च, बिजनेस कनेक्शन और डेवलपमेंट के प्रति हमारे समर्पण को रेखांकित करती है। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए नए रास्ते खोलती है।
छात्रों के लिए शैक्षणिक और करियर के अवसर
बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल के डीन और प्रोवोस्ट (प्रबंधन शिक्षा) डॉ. जस्टिन पॉल ने कहा कि इक्विस मान्यता एनएमआईएमएस स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुंबई को शीर्ष वैश्विक बिजनेस स्कूलों में रखती है। यह मान्यता हमारी वैश्विक स्थिति को बढ़ाएगी, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाएगी और हमारे छात्रों के लिए शैक्षणिक और कैरियर के अवसरों का विस्तार करेगी।
छात्रों के लिए, EQUIS मान्यता वैश्विक मानकों को पूरा करने वाली शिक्षा प्रदान करने, बेहतर सीखने के अवसर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने में स्कूल की निरंतर गुणवत्ता में सुधार की पुष्टि करती है। EQUIS मान्यता प्रक्रिया ने छात्र गुणवत्ता, स्नातक परिणाम और उद्योग कनेक्शन सहित प्रमुख क्षेत्रों में एसबीएम का मूल्यांकन किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच