Saurabh Pandey | March 6, 2026 | 03:08 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा 2025 रिजल्ट की सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी) के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कुल 958 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट में सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन जारी किया गया, जिसमें सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य ग्रुप ए और बी सेवाओं में शामिल होंगे।
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में जाएं।
3. अब यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
4. यूपीएससी रिजल्ट 2025 का पीडीएफ डाउनलोड करें।
5. अब पीडीएफ खोलें और अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
अनुक्रमांक (Roll No) | नाम (Name) |
1131589 | अनुज अग्निहोत्री |
4000040 | राजेश्वरी सुवे एम |
3512521 | आकांक्ष ढुल |
0834732 | राघव झुनझुनवाला |
0409847 | ईशान भटनागर |
6410067 | ज़िनिया अरोड़ा |
0818306 | ए आर राजा मोहैदीन |
0843487 | पक्षल सेक्रेटरी |
0831647 | आस्था जैन |
1523945 | उज्ज्वल प्रियंक |