AILET 2024 4th Merit List 2024: एआईएलईटी एलएलएम की चौथी मेरिट सूची nationallawuniversitydelhi.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 31, 2024 | 06:52 PM IST | 1 min read
AILET 2024 एलएलएम चौथी प्रोविजनल मेरिट सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम है, वे एनएलयू दिल्ली में एलएलएम कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी 2024) एलएलएम की चौथी मेरिट सूची घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर एआईएलईटी एलएलएम की चौथी मेरिट सूची देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में है, वे एनएलयू दिल्ली के एलएलएम कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं। उन्हें 4 जून तक 50,000 रुपये का कंर्फर्मेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि वे शुल्क का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के नोटिस के अनुसार, शेष शुल्क का भुगतान प्रवेश के समय करना होगा।
AILET LLM 2024 की चौथी मेरिट सूची में एडमिट कार्ड नंबर, रैंक और कैटेगरी जैसे विवरण शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए AILET 2024 काउंसलिंग में भाग लेना होगा। जिन छात्रों को AILET 2024 LLM चौथी मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अपने प्रवेश को अंतिम रूप देने के लिए शुल्क भुगतान प्रक्रिया 4 जून तक पूरी करनी होगी।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया
AILET 2024: मेरिट सूची में नाम चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।
- AILET 2024 LLM चौथी मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें।
- अब मेरिट सूची एक नए टैब में खुलेगी।
- इसे डाउनलोड करें और एआईआर और एडमिट कार्ड नंबर/एआईएलईटी रोल नंबर चेक करें।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली ने एलएलएम कार्यक्रम के लिए ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी 2024) की तीसरी मेरिट सूची 16 मई को जारी की थी। आईलेट एलएलएम काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 15 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था और आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2023 थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार