NITI Aayog Internship 2024: नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | May 6, 2024 | 11:21 AM IST | 2 mins read
नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आयोजन प्रत्येक महीने की 1 से 10 तिथि के बीच किया जाता है।
नई दिल्ली: नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा इंटर्नशिप योजनाओं के लिए भारत और विदेशों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या संस्थानों में नामांकित स्नातक, स्नातकोत्तर छात्रों और रिसर्च स्कॉलर से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2024 है।
नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक प्रत्येक महीने की 1 से 10 तिथि तक खुली रहती है। इंटर्नशिप के माध्यम से आवेदकों को नीति आयोग के कार्यक्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा। नीति आयोग इंटर्नशिप चयनित उम्मीदवारों के लिए अनपेड होगा।
अनुभव प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए इंटर्न को न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उम्मीदवारों की उपस्थिति 75% से कम होने पर किसी भी स्थिति में इंटर्नशिप की अवधि बढ़ाई नहीं जाएगी। इंटर्नशिप के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NITI Aayog Government of India: पात्रता मानदंड
नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिख सकते हैं:
- आवेदक भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान का छात्र होना चाहिए।
- स्नातक में न्यूतम 70 प्रतिशत अंक लाने वाले रिसर्च स्कॉलर आवेदन कर सकते हैं।
- चौथे सेमेस्टर या दूसरे वर्ष की परीक्षा पास करने वाले व कक्षा 12वीं में न्यूनतम 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्नातक आवेदक अप्लाई कर सकते हैं।
- प्रथम वर्ष या द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही स्नातक में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्नातकोत्तर छात्र आवेदन कर सकते हैं।
NITI Aayog Internship 2024: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से अंतिम तिथि तक उम्मीदवार नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले वेबसाइट workforindia.niti.gov.in/intern/InternshipEntry/homepage.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र