NIOS 10th Result 2026: एनआईओएस कक्षा 10 का परिणाम results.nios.ac.in पर जारी, पास प्रतिशत और डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 03:38 PM IST | 1 min read

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र एनआईओएस कक्षा 10 के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एनआईओएस 10वीं परीक्षा 2026 के लिए 11 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल-मई 2026 में आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 का परिणाम आज जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in के माध्यम से एनआईओएस 10वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एनआईओएस कक्षा 10वीं स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में विद्यार्थियों को अपना नामांकन नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा दर्ज करना होगा। एनआईओएस 10th रिजल्ट 2026 का कुल पास प्रतिशत 66.92% दर्ज किया गया है।

NIOS Class 10 Result 2026: एनआईओएस रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना कक्षा 10 का एनआईओएस परिणाम 2026 देख सकते हैं:

  • एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
  • अप्रैल परीक्षा लिंक के लिए एनआईओएस सेकेंडरी (10वीं) परिणाम 2026 पर क्लिक करें।
  • नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • अप्रैल में हुई एनआईओएस 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एनआईओएस सेकेंडरी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read NIOS Class 12th Result 2026: एनआईओएस कक्षा 12 का परिणाम results.nios.ac.in पर जारी, पुनर्मूल्यांकन तिथि जानें

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र एनआईओएस कक्षा 10 के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 14 जून से 29 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 परीक्षा में शामिल लगभग 10 लाख छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम में घोषित किया गया है।

छात्र 14 जून से अगले 30 दिनों तक एनआईओएस कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 में सुधार के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस ने अप्रैल सत्र की एनआईओएस 10वीं की परीक्षा 2026 का आयोजन 10 अप्रैल से 6 मई तक किया था।

NIOS Class 10th Result 2026 OUT LIVE: पास प्रतिशत

नीचे सारणी में एनआईओएस सेकेंडरी एग्जाम 2026 में सफल कैंडिडेट नीचे सारणी में पास प्रतिशत जांच सकते हैं:

जेंडर पंजीकृत कैंडिडेट उपस्थित विद्यार्थी

कोर्स के सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत छात्र

पास प्रतिशत

महिला

46,269

41,753

44,945

64.93%

पुरुष

69,064

60,741

66,597

66.16%

ट्रांसजेंडर

81

64

79

55.56%

कुल

115,414

102,558

111,621

66.92%


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]