Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते एनआईओएस की 6 नवंबर की परीक्षाएं स्थगित, नई डेट का ऐलान जल्द
Santosh Kumar | November 6, 2025 | 11:09 AM IST | 1 min read
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने परीक्षा स्थगन के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर अधिसूचना जारी की है।
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के कारण 6 नवंबर, 2025 को होने वाली राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बिहार में 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा है, पहला चरण 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए और दूसरा चरण 11 नवंबर को शेष सीटों के लिए होगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में 18 जिलों में मतदान होगा, यही वजह है कि स्कूलों को मतदान केंद्र में तब्दील किया जा रहा है।
एनआईओएस की अक्टूबर-नवंबर 2025 सत्र की थ्योरी परीक्षाएं 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक निर्धारित थीं, जिनमें 6 नवंबर को क्लास 10 और 12 के कई विषय जैसे फिजिक्स, हिस्ट्री, पेंटिंग और एनवायरमेंटल साइंस शामिल थे।
बिहार में चुनाव की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। यह फैसला राज्य में स्कूलों के बंद रहने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है।
एनआईओएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर परीक्षा स्थगित करने की सूचना जारी की है। इसके अनुसार, बिहार चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक और तार्किक कारणों से 6 नवंबर को होने वाली परीक्षा पूरे भारत में नहीं होगी।
जारी नोटिस के अनुसार, इन विषयों की नई परीक्षा डेट की घोषणा जल्द की जाएगी। विदेशी केंद्रों पर परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी। छात्र नवीनतम अपडेट के लिए एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें