NIFTEE 2025 Final Result: निफ्ट यूजी, पीजी प्रवेश परीक्षा का फाइनल रिजल्ट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जारी

Saurabh Pandey | June 23, 2025 | 08:01 AM IST | 2 mins read

बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बी.एफ.टेक.) कार्यक्रम के लिए कोई दूसरे चरण की परीक्षा नहीं है। इस कार्यक्रम के लिए चयन केवल चरण 1 में आयोजित सामान्य योग्यता परीक्षा (जीएटी) में उम्मीदवार के प्रदर्शन पर आधारित है।

NIFT Situation Test PYQ's with Solutions

eBook guides NIFT Situation Test aspirants with exam pattern, past questions, model-making skills, material handling, time management, and expert tips.

Download EBook
निफ्ट स्टेज 1 का परिणाम 24 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE 2025) के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं। निफ्ट फेज 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NIFT/ के माध्यम से अपना निफ्ट रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest: NIFT 2026: Final Answer Key 2026 Out | Result Out (Stage 1) 

NIFT 2026 Memory-Based Questions with Solutions: GAT  | GAT + CAT

NIFT Situation Test: Preparation Tips | PYQ | Model Making | NID vs NIFT

Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)

निफ्ट फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

NIFTEE 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड की प्रक्रिया

  • सबसे पहले NIFT की आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NIFT/ पर जाएं।
  • होमपेज पर 'NIFTEE 2025 - फाइनल स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें चुनें।
  • अब, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • NIFT परिणाम और स्कोरकार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रैंक कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

NIFTEE 2025: पहले राउंड के आंकड़े

NIFTEE 2025 के पहले राउंड की परीक्षा के लिए कुल 17,974 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 31,061 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। जिससे कुल उपस्थिति 91.69% रही। ये उम्मीदवार सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) और रचनात्मक योग्यता परीक्षा (CAT) के लिए उपस्थित हुए।

निफ्ट स्टेज 1 का परिणाम 24 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था। रिजल्ट की गणना संयुक्त GAT और CAT स्कोर के आधार पर की गई थी।

शिफ्ट
परीक्षा का नाम
पंजीकृत छात्र (Registered)
उपस्थित छात्र (Appeared)
शिफ्ट 1
जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT)
17,974
16,475
शिफ्ट 2
क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT)
15,903
14,586
कुल टोटल
33,877
31,061

NIFTEE 2025: निफ्ट पीजी स्टेज 2 के आंकड़े

निफ्ट पीजी स्टेज 2 परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,973 उम्मीदवारों में से 1,519 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इंटरव्यू करियर ओरिएंटेशन, अचीवमेंट्स, कम्युनिकेशन और सामान्य जागरूकता जैसे मापदंडों के आधार पर आयोजित किए गए थे, जिसमें कुल 100 अंक थे।

पीजी कार्यक्रमों (एम.डेस., एम.एफ.एम., एम.एफ.टेक.) के लिए पर्सनल इंटरव्यू 21 मई 2025 को जारी इंटरव्यू कॉल लेटर में बताए गए कार्यक्रम के अनुसार 26 मई से 3 जून 2025 के बीच नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे।

कार्यक्रम का नाम
पंजीकृत छात्र (Registered)
उपस्थित छात्र (Appeared)
डिज़ाइन में स्नातकोत्तर (Master of Design - M.Des.)
1083
805
फैशन प्रबंधन में स्नातकोत्तर (Master of Fashion Management - M.F.M.)
844
684
फैशन तकनीकी में स्नातकोत्तर (Master of Fashion Technology - M.F.Tech.)
46
30
कुल टोटल
1973
1519

Also read UPSC ESE Prelims Result 2025: यूपीएससी ईएसई प्री रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, सफल उम्मीदवारों की सूची जारी

यूजी कार्यक्रमों के लिए, कुल 10,869 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से 8,859 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिससे कुल उपस्थिति 81.51% रही।

कार्यक्रम का नाम पंजीकृत छात्र (Registered) उपस्थित छात्र (Appeared)
बी.डिज़ाइन – B.Des (Artisans) 19 15
बी.डिज़ाइन (लैटरल एंट्री) – B.Des Lateral Entry 30 22
बी.एफ.टेक (लैटरल एंट्री) – B.F.Tech Lateral Entry 09 04
बैचलर ऑफ डिज़ाइन (लैटरल एंट्री) – Bachelor of Design (B.Des Lateral Entry) 07 07
बैचलर ऑफ डिज़ाइन – Bachelor of Design (B.Des) 10804 8811
कुल टोटल 10869 8859
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]