NER Apprentice Recruitment 2024: पूर्वोत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती, ner.indianrailways.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 15, 2024 | 06:26 PM IST | 2 mins read
एनईआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 12 जून तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की तरफ से विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ner.Indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जुलाई 2024 शाम 5 बजे तक तक है।
एनईआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 12 जून तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जा सकती है।
NER Apprentice Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों में विभिन्न ट्रेडों में कुल 1104 अपरेंटिस पदों को भरना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
|
कारखाना/ ईकाई |
कुल स्लॉट |
|
यांत्रिक कारखाना गोरखपुर |
411 |
|
सिग्नल कारखाना, गोरखपुर छावनी |
63 |
|
पुल कारखाना, गोरखपुर छावनी |
35 |
|
यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर |
151 |
|
डीजल शेड, इज्जतनगर |
60 |
|
कैरिज एंड वैगन, इज्जतनगर |
64 |
|
कैरिज एंड वैगन, लखनऊ जंक्शन |
155 |
|
डीजल शेड, गोंडा |
90 |
|
कैरिज एंड वैगन, वाराणसी |
75 |
NER Apprentice Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
पूर्वोत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2024 उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा न्यूनतम 50% अंको के साथ और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
NER Apprentice Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Also read SSC Exam Calendar 2024-25: एसएससी एग्जाम कैलेंडर में संशोधन, नई तिथियों के साथ देखें पूरा शेड्यूल
NER Apprentice Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ner.Indianrailways.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'भर्ती' लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरसी पर जाएं और 'एक्ट अपरेंटिस ट्रेनिंग नोटिफिकेशन' के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]SSC Grade C Stenographer Result 2024: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर रिजल्ट जारी, ssc.gov.in से करें चेक
SSC Grade C Stenographer Result 2024: एसएससी ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी