10 Bagless Days: एनईपी 2020 की चौथी वर्षगांठ पर एमओई ने जारी किए 10 बैगलेस डेज के लिए दिशानिर्देश
Santosh Kumar | July 29, 2024 | 04:58 PM IST | 3 mins read
कक्षा 6-8 के छात्रों के लिए '10 बैगलेस डेज' का सुझाव दिया गया है। इन 10 दिनों के दौरान, छात्र स्कूल से बाहर की गतिविधियों में शामिल होंगे।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने आज (29 जुलाई) नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 2024 के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चौथी वर्षगांठ मनाई। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनईपी 2020 से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की गई। मंत्रालय ने छात्रों के लिए पढ़ाई को तनाव मुक्त और मजेदार बनाने के लिए 10 बैगलेस डेज के दिशा-निर्देश भी जारी किए।
शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए साल में '10 बैगलेस डेज' का सुझाव दिया है। ये सुझाव कक्षा 6-8 के छात्रों के लिए हैं। इन 10 दिनों में छात्र स्कूल से बाहर की गतिविधियों में शामिल होंगे।
इसमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करने, स्थानीय कलाकारों से मिलने और पास के उच्च शिक्षा संस्थानों में जाने का सुझाव दिया गया है। इन 10 दिनों में छात्रों को मिट्टी के बर्तन बनाने, बागवानी, पेंटिंग जैसी गतिविधियों में इंटर्नशिप दी जाएगी। स्कूलों को इस संबंध में वार्षिक योजना बनाने को कहा गया है।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उस व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति सराहना विकसित करने में मदद करना है जिसमें उनका स्कूल अंतर्निहित है। इन गतिविधियों को सीखने के परिणामों और कौशल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। शिक्षकों को बच्चों की प्रतिभा की सराहना करने और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है।
Also read NEP 2020: कक्षा 6-8 के छात्रों के लिए 10-दिवसीय 'बैगलेस डेज' की सिफारिश, इंटर्नशिप का मिलेगा मौका
10 Bagless Days: बैगलेस दिनों के उद्देश्य
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में 10 बैगलेस दिवसों के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं-
- छात्रों को स्कूल की कक्षा से बाहर की दुनिया से परिचय कराना।
- दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले, उसमें योगदान देने वाले लेन-देन से परिचय कराना।
- छात्रों को अवलोकन करके सीखने और अभ्यास करने का मौका देना।
- छात्रों में सामुदायिक जुड़ाव और अन्योन्याश्रितता की समझ विकसित करना।
- सैद्धांतिक और व्यावहारिक अनुप्रयोग के साथ कक्षा की अन्योन्याश्रितता विकसित करना।
- हस्त-आधारित गतिविधियों और स्थानीय व्यवसायों जैसे बढ़ईगीरी, बिजली का काम, बागवानी और मिट्टी के बर्तन बनाने आदि के माध्यम से श्रम की गरिमा को बढ़ावा देना।
- स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के साथ बातचीत करके वोकल-विद-लोकल की अवधारणा को विकसित और लोकप्रिय बनाना।
- संभावित कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान करना, विशेष रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में।
10 Bagless Days Guidelines: गतिविधियों के लिए दिशानिर्देश
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में 10 बैगलेस दिवसों के दिशानिर्देश इस प्रकार हैं-
- 10 बैगलेस डेज गतिविधियों को वार्षिक कैलेंडर में किसी भी संख्या में स्लॉट में समायोजित किया जा सकता है। लेकिन 2 या 3 स्लॉट रखना उचित है।
- वार्षिक कार्य योजना तैयार करते समय सभी विषय अध्यापकों को शामिल किया जा सकता है।
- यदि आवश्यक हो तो इनडोर और आउटडोर गतिविधियों को एक दिन में जोड़ा जा सकता है।
- चूंकि विभिन्न गतिविधियाँ अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करने के लिए होती हैं, इसलिए एक ही उद्देश्य वाली दो गतिविधियाँ एक साथ न आयोजित करें।
- हर गतिविधि को लागू करते समय उस विषय के शिक्षक को शामिल करना चाहिए। एक ही शिक्षक को सभी गतिविधियों या कुछ गतिविधियों का जिम्मा नहीं सौंपना चाहिए।
- गतिविधियों को क्रियान्वित करने वाला शिक्षक गतिविधियों में सीखने के परिणामों की उपलब्धि भी सुनिश्चित करेगा।
- वार्षिक कार्य योजना बनाते समय, विकलांग बच्चों की जरूरतों के अनुसार गतिविधियों में बदलाव करना चाहिए ताकि वे सक्रिय रूप से भाग ले सकें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार