Santosh Kumar | June 7, 2024 | 02:41 PM IST | 2 mins read
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से नीट परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं से जुड़े जायज सवालों के जवाब मांगे हैं। कांग्रेस नेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी बात रखी है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: देश में छात्रों के साथ-साथ अब विपक्षी दल भी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के परिणाम को लेकर एनटीए और सरकार से खुलकर सवाल पूछ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार (7 जून) को प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से नीट परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं से जुड़े जायज सवालों के जवाब मांगे हैं। कांग्रेस नेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी बात रखी है।
प्रियंका गांधी ने लिखा, "पहले नीट परीक्षा पेपर लीक 2024 हुआ और अब छात्र आरोप लगा रहे हैं कि इसके नतीजों में भी घोटाला हुआ है। एक ही केंद्र के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ, नतीजे घोषित होने के बाद देश भर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं। यह बहुत दुखद और झकझोरने वाला है।"
उन्होंने आगे भारत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लाखों छात्रों की आवाज़ को क्यों नज़रअंदाज़ कर रही है? छात्र नीट परीक्षा परिणाम 2024 में धांधली से जुड़े जायज़ सवालों के जवाब चाहते हैं। क्या इन जायज़ शिकायतों की जाँच और समाधान करना सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं है?
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 रिजल्ट 10 दिन पहले घोषित करके सबको चौंका दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही एनटीए को अंकों के वितरण को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया कि 1,563 उम्मीदवारों को समय की हानि की भरपाई के तौर पर परीक्षा में अंक दिए गए हैं।
नीट 2024 परीक्षा के नतीजों पर विवाद तब शुरू हुआ जब 67 उम्मीदवारों ने रैंक 1 हासिल की, जिनमें से 8 एक ही केंद्र से थे। विपक्ष ने इस पर अपना पक्ष रखा और सत्तारूढ़ सरकार से नीट के नतीजों को लेकर जवाब मांगा है। छात्रों ने यह भी सवाल उठाया कि भौतिकी के एक सवाल से 44 उम्मीदवारों को AIR 1 कैसे मिली? जिसका जवाब एनटीए ने दिया है, हालाँकि, उम्मीदवार एनटीए के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
परीक्षा में शामिल हुए छात्र लगातार सरकार, सुप्रीम कोर्ट और एनटीए से दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। नीट परीक्षा परिणाम 2024 के चलते कुछ जगहों से छात्रों की आत्महत्या की खबरें आ रही हैं। इससे पहले, कोटा में नीट परीक्षा के परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा नीट 2024 परीक्षा में शामिल हुई थी।