Santosh Kumar | February 8, 2024 | 04:58 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2024 के आवेदन फॉर्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए जल्द ही NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एनटीए नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र आज रात या कल (9 फरवरी) जारी कर सकता है। आवेदन लिंक जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस संबंध में एनटीए द्वारा एक नया पोर्टल भी लॉन्च करने की उम्मीद है। बता दें कि NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इसे विशेष रूप से डिजाइन की गई मशीन-ग्रेडेबल ओएमआर शीट पर हल करना होगा। उत्तर अंकित करने के लिए परीक्षा हॉल में बॉलपॉइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए 2024 के लिए आवश्यक एनईईटी दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
पोस्टकार्ड साइज फोटो
हस्ताक्षर
बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
श्रेणी प्रमाण पत्र
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
होमपेज पर, "NEET UG 2024 Application Link" देखें और उस पर क्लिक करें।
निर्देशानुसार NEET UG आवेदन पत्र भरें।
सभी स्कैन की गई छवियों को निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड करें।
ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद भरें आवेदन पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।