NEET UG Exam Date 2025: नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम आज; समय, आवश्यक दस्तावेज, गाइडलाइंस, परीक्षा मोड जानें
Abhay Pratap Singh | May 4, 2025 | 07:32 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी परीक्षा में 720 अंकों के लिए कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज यानी 4 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (NEET UG 2025) का आयोजन किया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी मेडिकल एंट्रेस एग्जाम ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक पाली में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नीट यूजी हाल टिकट के साथ मूल पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणि विज्ञान) से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले अभ्यर्थियों को विवरण भरने के लिए पुस्तिका दी जाएगी। अभ्यर्थियों को स्टेशनरी सामान जैसे पेंसिल/पेन, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, इरेजर, शार्पनर, पाउच, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड, पाठ्य सामग्री, लॉग टेबल आदि लाने की अनुमति नहीं है।
नीट यूजी एग्जाम देश भर में 550 से अधिक शहरों में बनाए गए 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। स्नातक चिकित्सा परीक्षा में उपस्थित होने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवारों को नीट यूजी एग्जाम ड्रेस कोड का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को पारंपरिक/ सांस्कृतिक पोशाक पहनने की अनुमति दी गई है। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को विशेष जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।
यूजी मेडिकल एग्जाम का आयोजन एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस और बीएसएमएस जैसे स्नातक चिकित्सा और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नीट यूजी परीक्षा 2025 समाप्त होने के बाद परीक्षा एजेंसी एनटीए की ओर से नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी फाइनल आंसर की 2025 और नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।
NEET 2025 Exam Guidelines: दिशानिर्देश
नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले रिपोर्ट करना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।
- रिस्पॉन्स शीट में विवरण सावधानीपूर्वक भरें तथा अनावश्यक निशान लगाने से बचें।
- परीक्षा हाल छोड़ने से पहले, निरीक्षक को ओएमआर शीट जमा करना अनिवार्य है।
- निर्धारित समय से पहले परीक्षा हाल न छोड़ें, निरीक्षक के निर्देशानुसार उत्तर पुस्तिका/प्रश्न पुस्तिका जमा करें।
अगली खबर
]KVS Advisory: पड़ोसी देशों की खुफिया एजेंसियां छात्रों को बना रही निशाना, केवीएस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
इसमें कहा गया है कि पड़ोसी देशों की खुफिया एजेंसियां स्कूली छात्रों से बात करके सैन्य संस्थानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। इस खतरे को देखते हुए छात्रों, शिक्षकों और अन्य संबंधित लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार