NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा के लिए अनिवार्य स्व-घोषणा पत्र क्या है? इसे भरने के चरण जानें
Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 11:37 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जारी कर दिया गया है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारत में मेडिकल, डेंटल, बीएससी नर्सिंग और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (नीट यूजी 2024) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी स्व-घोषणा पत्र ले जाना अनिवार्य है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट एडमिट कार्ड 2024 स्व-घोषणा पत्र जारी किया है। प्रत्येक उम्मीदवार को NEET 2024 एडमिट कार्ड स्व-घोषणा पत्र डाउनलोड करके उसे ऑफलाइन भरना होगा। उम्मीदवारों को नीट एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की भी सलाह दी गई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) यूजी 2024 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Also read NEET Admit Card 2024 (Out) Live: नीट एडमिट कार्ड 2024 जारी, डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
NEET 2024 Admit Card Self-declaration Form: कैसे भरें?
नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में पर्यवेक्षक के सामने घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर के साथ बाएं अंगूठे का निशान लगाना होगा। आवेदक निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से स्व-घोषणा पत्र भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर लॉगिन करें।
- इसके बाद ‘नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरें।
- NEET हॉल टिकट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण सत्यापित करें और प्रिंटआउट लें।
- NEET 2024 स्व-घोषणा पत्र में पूछे गए विवरण मैन्युअल रूप से भरें।
- पासपोर्ट साइज का फोटो चिपकाएं और परीक्षा के दौरान साथ ले जाएं।
NEET 2024 Admit Card: स्व-घोषणा पत्र क्या है?
नीट स्व-घोषणा पत्र एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड के साथ जारी किया गया एक दस्तावेज है। परीक्षा के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए NEET एडमिट कार्ड 2024 अंडरटेकिंग फॉर्म जारी किया गया है। छात्रों को NEET अंडरटेकिंग फॉर्म पर पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र