NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी के लिए काउंसलिंग पंजीकरण mcc.nic.in पर अगले सप्ताह से होगा शुरू
Abhay Pratap Singh | July 29, 2024 | 09:04 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (NEET UG 2024) के लिए काउंसलिंग तिथि की घोषणा कर दी है। 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए एमसीसी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी।
अंतिम नीट यूजी परिणाम 2024 और संशोधित मेरिट सूची के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य यूजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।
एमसीसी ने आधिकारिक नोटिस में कहा, “शैक्षणिक सत्र 2024 के लिए NEET UG काउंसलिंग संभवतः 14 अगस्त 2024 से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। अभ्यर्थी काउंसलिंग तिथि और नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।”
Also read NEET UG 2024 Revised Result: नीट यूजी संशोधित परिणाम, फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
NEET काउंसलिंग 2024 के माध्यम से उम्मीदवारों को MCC राज्यों की 15% AIQ सीटों, BHU ओपन की 100% MBBS, BDS सीटों, पूरे भारत में AIIMS की 100% MBBS सीटों, JIPMER ओपन (पुडुचेरी/कराईकल) और भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। एमसीसी काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित होगी, जिसमें एक स्पॉट राउंड भी शामिल है।
NEET UG Counselling fee: काउंसलिंग शुल्क
- केंद्रीय विश्वविद्यालय, डीयू, एएमयू, बीएचयू, जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली, एएफएमसी एवं ईएसआईसी, सभी एम्स, जिपमर में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु सामान्य श्रेणी के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है।
- केंद्रीय यूनिवर्सिटी, सभी एम्स, जिपमर, एएफएमसी, ईएसआईसी और एम्स के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सिक्योरिटी अमाउंट के रूप में 5,000 रुपये देना होगा।
- डीम्ड विश्वविद्यालयों में मेडिकल, डेंटल, बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये का गैर-वापसीयोग्य पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये की वापसीयोग्य सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]Delhi coaching centre deaths: यूपीएससी के अभ्यर्थी ने कोचिंग सेंटर घटना पर कार्रवाई को लेकर CJI को लिखा पत्र
यूपीएससी अभ्यर्थी ने अपने पत्र में कहा कि एमसीडी की लापरवाही के कारण राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे इलाके कई वर्षों से जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार