NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 3 के लिए 8 नई सीटें जोड़ी गईं, 8 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम
Santosh Kumar | October 6, 2025 | 01:44 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अब इन सीटों के लिए अपने विकल्प भर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटन परिणाम 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट, पंजाब में 8 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी हैं। नई सीटों के जुड़ने के बाद चॉइस फिलिंग और लॉक करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इससे पहले, एमसीसी ने 4 अक्टूबर को कुल 138 नई सीटें जोड़ने की घोषणा की। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपने विकल्प भरकर लॉक कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, डीजीएचएस की एमसीसी को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट, पंजाब से 3 अक्टूबर की एक अधिसूचना प्राप्त हुई। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, राउंड 3 के लिए सीट मैट्रिक्स में 8 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
इनमें अखिल भारतीय कोटा (यूआर-3, ओबीसी-2, एससी-2, ईडबल्यूएस-1) शामिल है। उम्मीदवार अब इन सीटों के लिए अपने विकल्प भर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटन परिणाम 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को 9 से 17 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा। अंत में, संस्थान 18 और 19 अक्टूबर, 2025 को उपस्थित उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और जाति या दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच