Trusted Source Image

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग डेट जानें

Saurabh Pandey | September 17, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read

जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम चेक कर सकते हैं।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन 26 और 27 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन 26 और 27 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण कराया है, वे एमसीसी के आधिकारिक पोर्टल mcc.nic.in के माध्यम से अपना आवंटन रिजल्ट देख सकते हैं।

इस राउंड में सीटें आवंटित किए गए उम्मीदवारों को 18 सितंबर से 25 सितंबर, 2025 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। संस्थान इसके बाद 26 और 27 सितंबर, 2025 को प्रवेश प्राप्त उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे, जिससे कि अगले राउंड की प्रक्रिया शुरू हो सके।

NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। रीडायरेक्ट किए गए पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  3. अब आवंटन स्थिति देखने के लिए लॉगिन विवरण सबमिट करें।
  4. सीट आवंटन रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रखें।

NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 शेड्यूल

राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
27 सितंबर से 28 सितंबर 2025
पंजीकरण / भुगतान डेट
29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (भुगतान सुविधा 5 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी)
विकल्प भरना / लॉक करने की तिथि
30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक) विकल्प लॉक करने की सुविधा 5 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी
सीट आवंटन की प्रक्रिया
6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025
सीट आवंटन परिणाम डेट
8 अक्टूबर 2025
उम्मीदवारों द्वारा संस्थानों में रिपोर्टिंग
9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025
संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन
18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025

Also read AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष नीट यूजी राउंड 2 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 सितंबर को

NEET UG Counselling 2025: हेल्प डेस्क

आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीट आवंटन रिजल्ट में किसी भी विसंगति को तुरंत 18 सितंबर, 2025 को सुबह 10 बजे तक ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से डीजीएचएस के एमसीसी को सूचित किया जा सकता है, जिसके बाद अंतरिम परिणाम को 'अंतिम' माना जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications