NEET UG 2026: नीट आत्महत्या मामले में मुआवजे पर एससी के आदेश के पालन के लिए सीजेपी ने केंद्र को लिखा पत्र

Press Trust of India | November 29, 2026 | 05:49 PM IST | 2 mins read

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया था कि वह मेडिकल प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी 2026 को लेकर आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों के लिए 90 दिनों के भीतर एक मुआवजा नीति तैयार करे।

कॉजपा ने कहा - यदि सरकार 30 नवंबर तक एससी के आदेश का पालन करने में विफल रहती है, तो वह अवमानना की कार्यवाही का सहारा लेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/SC)

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय (SC) के उस आदेश का तत्काल अनुपालन करने की मांग की है, जिसमें नीट यूजी 2026 को लेकर आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों के लिए एक राष्ट्रव्यापी मुआवजा नीति तैयार करने का केंद्र को निर्देश दिया गया है।

सीजेपी के कानूनी प्रकोष्ठ ने अपने पत्र में अपने सह-संयोजक सौरव दास की ओर से कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 सितंबर को तय की गई 90 दिन की समयसीमा 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगी, लेकिन सरकार ने अभी तक मुआवजा नीति को सार्वजनिक नहीं किया है।

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया था कि वह मेडिकल प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी 2026 को लेकर आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों के लिए 90 दिनों के भीतर एक मुआवजा नीति तैयार करे और उसे अधिसूचित करे।

यह परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण 12 मई को रद्द कर दी गई थी। नीट यूजी 2026 एग्जाम 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

Also read NEET Aspirant Death: नीट अभ्यर्थी की हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

कॉजपा ने कहा कि अदालत के समक्ष सरकार के आश्वासनों के बावजूद शोक संतप्त परिवारों को अब तक कोई आधिकारिक सूचना या सहायता नहीं मिली है। आगे कहा कि उसने उच्चतम न्यायालय के समक्ष सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर भरोसा करते हुए 'सद्भावना' के तहत अपना पांच सितंबर का विरोध मार्च वापस ले लिया था।

कॉजपा ने मांग की है कि केंद्र इस नीति को अधिसूचित करे, पात्रता मानदंड और मुआवजे की राशि स्पष्ट करे तथा इसके वितरण के लिए एक समयबद्ध व्यवस्था स्थापित करे।

कॉजपा ने यह भी कहा कि यदि सरकार 30 नवंबर तक उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने में विफल रहती है, तो वह न्यायालय अवमानना अधिनियम, 1971 के तहत अवमानना की कार्यवाही शुरू करने समेत संवैधानिक और वैधानिक उपायों का सहारा लेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]