NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो अपनाएं ये टिप्स, एनटीए ने बताए आसान उपाय
Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 12:07 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने बताया कि कुल 22.79 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से 11 लाख से अधिक छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए कुछ आसान सुझाव दिए हैं। एनटीए के अनुसार, यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो अभ्यर्थी अपने ब्राउजर का कैश (Cache) और कुकीज (Cookies) क्लियर कर लें, जिससे समस्या दूर हो सकती है।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन के माध्यम से नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Admit Card 2026: आसान उपाय
एनटीए द्वारा बताए गए टिप्स की मदद से उम्मीदवार नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- अपने ब्राउज़र का Cache और Cookies क्लियर करें।
- Incognito/Private मोड में डाउनलोड करने की कोशिश करें।
- किसी दूसरे ब्राउजर का (Chrome/Firefox बेहतर) का उपयोग करें।
- कुछ समय बाद दोबारा स्थिर इंटरनेट कनेक्शन के साथ प्रयास करें
एनटीए ने बताया कि, “कुल 22.79 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों में से 11 लाख से अधिक छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए हैं। अगर आपको अभी भी कोई दिक्कत आ रही है, तो घबराएं नहीं। आप हमारी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं या अपना एप्लीकेशन नंबर लिखकर हमें भेज सकते हैं।”
कई लोग कुछ अस्थायी तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, अधिक ट्रैफिक होने पर ऐसा होना आम बात है। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को नीट यूजी हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
NTA NEET UG Admit Card 2026 Download Link: हेल्पलाइन नंबर
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई होती है, तो एनटीए से 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neet ug 2026@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल