NEET UG 2025: हाइब्रिड मोड में परीक्षा कराने की सिफारिश; पेपर लीक पर लगेगी रोक, एग्जाम पैटर्न में बदलाव?
Santosh Kumar | November 1, 2024 | 11:31 AM IST | 2 mins read
आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक पांडे ने कहा कि नीट यूजी में कोई आयु सीमा नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा फैसला लिया गया तो पूरे देश में हंगामा मच जाएगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस बीच परीक्षा में कई बदलावों पर चर्चा हो रही है। नीट यूजी में सुधार और एनटीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए गठित सात सदस्यीय समिति ने शिक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में नीट यूजी 2025 को लेकर कई सुझाव दिए गए हैं। समिति ने परीक्षा को दो चरणों और हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित करने की सिफारिश की है।
पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित समिति ने शिक्षा मंत्रालय को आयु सीमा और प्रयास सीमा तय करने का सुझाव दिया है। फिलहाल नीट यूजी परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है और इसे असीमित बार दिया जा सकता है।
NEET UG 2025 Exam Date: आयु, अटेम्प्ट सीमा तय करने का सुझाव
समिति ने अब प्रयासों की संख्या पर सीमा तय करने, आंतरिक परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और परीक्षाओं के संचालन को आउटसोर्स करने के बजाय एनटीए के लिए अधिक स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने की सिफारिश की है।
इसके अलावा कहा गया है कि नीट यूजी परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जानी चाहिए, क्योंकि इसमें छात्रों की संख्या अधिक होती है। साथ ही परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी चाहिए और जहां यह संभव नहीं है, वहां हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
ऐसे केंद्रों पर प्रश्नपत्र डिजिटल रूप से भेजे जाने चाहिए और अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने चाहिए। इससे पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। एनटीए द्वारा जल्द ही नीट यूजी 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा nta.ac.in पर की जाएगी।
NEET UG 2025 Exam Pattern: नीट यूजी 2025 परीक्षा पैटर्न
एनटीए ने कहा कि परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ विवेक पांडे ने इस संबंध में आरटीआई दायर की थी। डॉ पांडे ने कहा कि एनटीए से नीट यूजी 2025 परीक्षा पैटर्न में बदलाव से संबंधित जानकारी मांगी गई थी।
इस पर जवाब देते हुए एनटीए ने कहा है कि फिलहाल नीट यूजी 2025 परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलावों पर विचार किया जा रहा है। समिति के मुताबिक नीट यूजी 2025 पैटर्न में बदलाव किए जाएंगे। गौरतलब है कि 2024 में एनटीए की सबसे ज्यादा परीक्षाएं चर्चा में रहीं।
बता दें कि आरटीआई एक्टिविस्ट विवेक पांडे ने कहा कि नीट यूजी में आयु सीमा नहीं होनी चाहिए। प्रयासों की संख्या सीमित करना भी गलत है। फिलहाल अभ्यर्थी जितनी बार चाहें परीक्षा दे सकते हैं। अगर आयु सीमा और प्रयासों पर कोई फैसला हुआ तो पूरे देश में हंगामा मच जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी