एलन के 19 छात्र टॉप-50 में और 39 छात्र टॉप-100 में हैं। इनमें से 30 छात्र क्लासरूम प्रोग्राम से और 9 छात्र डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज से हैं। वहीं, कोटा के एक अन्य संस्थान मोशन एजुकेशन के 7 छात्र भी टॉप-100 में शामिल हैं।
NEET UG 2025 Result: कोटा के एक कोचिंग संस्थान के 4 छात्र टॉप-10 में, 39 ने टॉप-100 में बनाई जगह
Press Trust of India | June 15, 2025 | 05:42 PM IST | 1 min read
22.09 लाख उम्मीदवारों में से 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए। यह संख्या पिछले साल के 13.15 लाख उम्मीदवारों से कम है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowकोटा: राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण केंद्र एलन करियर इंस्टीट्यूट के चार छात्रों ने नीट-यूजी 2025 में शीर्ष-10 रैंक हासिल की है, जिसके परिणाम शनिवार (14 जून) को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए गए।
एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि संस्थान के कुल 39 छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के शीर्ष-100 में स्थान मिला है।
NEET UG 2025 Topper: 39 छात्र नीट यूजी टॉप-100 में
एलन की मृणाल झा ने नीट में अखिल भारतीय स्तर पर 4वीं रैंक हासिल की, जबकि आशी सिंह महिला टॉपर्स में दूसरे स्थान पर रहीं। एलन के दो और छात्र टॉप-10 में शामिल हैं- केशव मित्तल (7वीं रैंक) और भव्य चिराग झा (8वीं रैंक)।
22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। यह संख्या पिछले साल के 13.15 लाख उत्तीर्ण उम्मीदवारों से कम है। हालांकि, पिछले साल परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी।
एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं। नीट यूजी 2025 के टॉपर महेश कुमार हैं जिन्होंने परीक्षा में 686 अंक हासिल किए हैं।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Result (Out) Live: नीट रिजल्ट जारी @neet.nta.nic.in; एमबीबीएस, बीडीएस, सरकारी कॉलेज कटऑफ जानें
नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ सुबह ही जारी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल