Trusted Source Image

NEET 2025 Cutoff: नीट यूजी कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स में गिरावट, वर्गवार देखें सफल उम्मीदवारों की संख्या

Santosh Kumar | June 15, 2025 | 01:11 PM IST | 2 mins read

नीट यूजी 2025 के टॉपर महेश कुमार ने परीक्षा में 686 अंक हासिल किए, जबकि पिछले साल 17 उम्मीदवारों ने पूरे 720 अंक हासिल किए।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एनटीए ने नीट यूजी रिजल्ट 2025 के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीए ने नीट यूजी रिजल्ट 2025 के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 के कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स जारी किए, जिसमें सभी कैटेगरी में कटऑफ में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा गिरावट सामान्य (यूआर/ईडबल्यूएस) कैटेगरी में देखने को मिली है, जहां कटऑफ 162 से गिरकर 144 अंक पर आ गई है। एनटीए ने नीट यूजी रिजल्ट 2025 के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।

कटऑफ में इस गिरावट के पीछे एक कारण परीक्षा की बढ़ती कठिनाई और कठोर मूल्यांकन प्रणाली को माना जा रहा है। नीट यूजी 2025 के टॉपर ने 686 अंक हासिल किए, जबकि पिछले साल 17 उम्मीदवारों ने पूरे 720 अंक हासिल किए।

कुल 12,36,531 उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2025 क्वालिफाई किया, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है। सामान्य और आरक्षित श्रेणियों में कटऑफ में गिरावट से एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

NEET 2025 Cutoff: अगला चरण नीट यूजी काउंसलिंग

कुल मिलाकर इस साल सभी श्रेणियों में कटऑफ में कमी आई है, जिसका लाभ अधिक छात्रों को मिलेगा। अब अगला चरण नीट काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया है, जिसमें छात्र अपने अंकों और रैंक के आधार पर कॉलेज चुन सकेंगे।

नीट यूजी परीक्षा के पिछले तीन वर्षों में कटऑफ स्कोर और योग्य उम्मीदवारों की संख्या में काफी अंतर देखा गया। 2023 में जनरल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कटऑफ स्कोर 720-137 था, जिसमें 10,14,372 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

इसके अलावा, एनटीए नीट यूजी 2024 परीक्षा में, स्कोर बढ़कर 720-162 हो गया और कुल 11,65,334 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जबकि 2025 में कटऑफ स्कोर घटकर 686-144 हो गया और 11,01,151 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

Also readNEET UG 2025 Toppers: नीट यूजी कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट neet.nta.nic.in पर जारी, जानें रैंक, नाम और परसेंटाइल

NEET UG 2025: नीट यूजी कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स

नीचे दी गई तालिका में नीट 2025 श्रेणीवार कटऑफ अंक और सफल उम्मीदवारों की संख्या का विवरण दिया गया है-

श्रेणी

क्वालिफाइंग परसेंटाइल

मार्क्स रेंज

सफल उम्मीदवारों की संख्या

सामान्य /ईडबल्यूएस

≥ 50वां परसेंटाइल

686 – 144

11,01,151

ओबीसी

≥ 40वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल

143 – 113

88,692

एससी

≥ 40वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल

143 – 113

31,995

एसटी

≥ 40वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल

143 – 113

13,940

सामान्य / ईडबल्यूएस- दिव्यांग

≥ 45वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल

143 – 127

472

ओबीसी - दिव्यांग

≥ 40वां लेकिन < 45वां परसेंटाइल

126 – 113

216

एससी - दिव्यांग

≥ 40वां लेकिन < 45वां परसेंटाइल

126 – 113

48

एसटी - दिव्यांग

≥ 40वां लेकिन < 45वां परसेंटाइल

126 – 113

17

कुल

—

—

12,36,53

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]