NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन का कल अंतिम दिन; 4 मई को होगा एग्जाम, जानें परीक्षा पैटर्न
Santosh Kumar | March 6, 2025 | 01:58 PM IST | 2 mins read
नीट परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 7 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी 2025 अधिसूचना में नीट परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि, एग्जाम पैटर्न और नीट परीक्षा निर्देश समेत अन्य विवरण शामिल हैं। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 पात्रता, पैटर्न
नीट यूजी 2025 परीक्षा लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए।
नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
नीट पेपर 2025 में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे और कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होगा। परीक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न और जीव विज्ञान में 90 प्रश्न होंगे। सभी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क नीचे दिया गया है।
NEET UG Registration 2025: नीट यूजी आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी पंजीकरण 2025 करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से स्वयं को पंजीकृत करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ नीट 2025 आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
अगली खबर
]NEET Cutoff 2025: टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए क्या होगा कट-ऑफ, जानें पिछले 3 वर्षों का डेटा
एनटीए 4 मई को नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। देश भर के मेडिकल कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल नीट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा