NEET UG 2025 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 अप्रैल तक होगी जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | April 21, 2025 | 04:59 PM IST | 1 min read
NEET UG 2025 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस सप्ताह के आखिरी में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (नीट यूजी) 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 अप्रैल तक जारी होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों को अपनी सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिजल्ट से तीन दिन पहले यानी 1 अप्रैल तक जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
NEET UG 2025: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब NEET परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब इसे देखें और डाउनलोड करें।
NEET UG 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- क्यूआर कोड
- आवेदक की श्रेणी
- उप-श्रेणी
- परीक्षा तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय
- भाषा
- केंद्र का नाम और पता
- हस्ताक्षर
NEET UG 2025 Exam: परीक्षा तिथि
नीट यूजी परीक्षा 4 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घटें की अवधि के लिए होगी।
Also read NEET UG 2025: एनआईओएस छात्र नीट यूजी के लिए कर सकेंगे आवेदन, एनएमसी ने स्पष्टीकरण जारी किया
NEET UG 2025: नीट यूजी टेस्ट पेपर लैंग्वेज
NEET UG 2025 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
NEET UG स्कोर का उपयोग चार वर्षीय B.Sc. नर्सिंग पाठ्यक्रम में चयन के लिए शॉर्टलिस्टिंग के लिए किया जाएगा। नीट यूजी राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत BHMS पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी लागू होगा। वर्ष 2025 के लिए सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा अस्पतालों में संचालित किए जा रहे नर्सिंग पाठ्यक्रमों को नीट यूजी के लिए अर्हता प्राप्त करना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार