Santosh Kumar | April 9, 2024 | 10:12 AM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 9 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो पिछली समय सीमा के भीतर पंजीकरण करने में विफल रहे थे, वे 10 अप्रैल को रात 10.50 बजे तक neet.ntaonline.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी 11.50 बजे तक कर सकेंगे।
जारी अधिसूचना के अनुसार, NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के लगभग 571 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से NEET UG 2024 आवेदन शुल्क को समझ सकते हैं-
श्रेणियाँ | आवेदन शुल्क |
|---|---|
सामान्य | 1700/- रु. |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल | 1600/- रु. |
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार | 1000/- रु. |
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए 2024 के लिए आवश्यक एनईईटी दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
पोस्टकार्ड साइज फोटो
हस्ताक्षर
बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
श्रेणी प्रमाण पत्र
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
Also readNEET MDS Result 2024: नीट एमडीएस रिजल्ट nbe.edu.in पर जारी, कट-ऑफ स्कोर जानें
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
एनटीए की ओर से साफ कहा गया है कि कोई भी अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा। किसी भी कठिनाई से बचने के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।