NEET SS Counselling 2025: नीट एसएस राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी; आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | May 21, 2025 | 04:28 PM IST | 1 min read
नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग 2025 में कुल 5,413 उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 21 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET SS काउंसलिंग 2025 राउंड 1 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट एसएस राउंड 1 काउंसलिंग 2025 में कुल 5,413 उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है। नीट एसएस सीट आवंटन NEET SS रैंक, सीट की उपलब्धता और उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाता है। नीट एसएस काउंसलिंग के लिए कुल तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे।
राउंड 1 के लिए NEET SS अलॉटमेंट लेटर 2025 आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है। फाइनल नीट एसएस राउंड 1 आवंटन परिणाम 2025 शाम 6 बजे के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 22 मई से 26 मई के बीच दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
एमसीसी के अनुसार, “परिणाम में किसी भी तरह की विसंगति की सूचना तुरंत DGHS के एमसीसी को 21.05.2025 को शाम 06:00 बजे तक ईमेल आईडी mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से दी जा सकती है, जिसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को 'फाइनल' माना जाएगा।”
राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 2 जून से और राउंड 3 के लिए 24 जून से शुरू होगा। राउंड 2 के लिए अंतिम परिणाम 11 जून तथा राउंड 3 के लिए 2 जुलाई को घोषित किया जाएगा। NEET SS काउंसलिंग 2025 डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन और मास्टर ऑफ सर्जरी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
MCC NEET SS Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के दौरान छात्रों को निम्नलिखित प्रमाणपत्र साथ ले जाने होंगे:
- प्रोविजनल नीट एसएस अलॉटमेंट लेटर
- नीट एसएस एडमिट कार्ड
- NEET SS रैंक लेटर
- एमबीबीएस डिग्री प्रमाण पत्र
- एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री प्रमाण पत्र
- एमसीआई या एनबीई या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी एमबीबीएस/एमडी/एमएस/डीएनबी का स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]UP Divyang School Inspection: दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें - सीएम
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि इन संस्थानों में सहायता के नाम पर प्रस्ताव देने वाली बाहरी संस्थाओं की पृष्ठभूमि की गहन जांच-पड़ताल के उपरांत ही उनकी अनुमति दी जाए।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा