NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक से करीब 155 अभ्यर्थियों को हुआ लाभ- सुनवाई के दौरान सीजेआई से केंद्र
Abhay Pratap Singh | July 23, 2024 | 04:36 PM IST | 2 mins read
नीट पेपर लीक 2024 सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील, केंद्र और एनटीए के प्रतिनिधि ने भौतिकी के पेपर में प्रश्न संख्या 19 के उत्तर पर बहस की।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नीट मामले की सुनवाई आज यानी 23 जुलाई को फिर सुप्रीम कोर्ट में की गई। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सॉलिसिटर जनरल ने NEET UG 2024 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को बताया कि नीट पेपर लीक से लगभग 155 अभ्यर्थियों को लाभ मिला।
सॉलिसिटर जनरल के जवाब पर सीजेआई ने पूछा कि क्या पेपर लीक व्यापक था, जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नकार दिया और उन्हें बताया कि पेपर झारखंड के हजारीबाग में दो स्थानों और बिहार के पटना में एक स्थान पर साझा किया गया था।
शीर्ष अदालत इस बात पर चर्चा कर रही थी कि कैसे राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा 2024 (NEET 2024) का पेपर कुछ केंद्रों पर परीक्षा से एक दिन पहले उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया था। एनटीए ने जवाब देते हुए कहा, “हमने पाया कि हजारीबाग में 2 स्थान हैं, जहां इसे हल करने के बाद साझा किया गया था और पटना में एक स्थान है।”
Also read NEET UG 2024 Supreme Court Hearing Live: नीट यूजी 2024 सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई शुरू, अंतिम निर्णय आज
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आग कहा, “पटना के भीतर सॉल्वर गैंग ने 4 मई को ही छह महिला उम्मीदवारों का एक समूह बनाया, क्योंकि वे लड़के और लड़कियों को एक ही छत के नीचे नहीं रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने छह लड़कियों को एक आरोपी के घर में रखा।”
NEET UG Toppers 2024: नीट ग्रेस मार्क्स
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील, केंद्र और एनटीए के प्रतिनिधि ने पेपर लीक और भौतिकी के प्रश्न के सही उत्तर पर बहस की। जिसके कारण 5 मई को आयोजित नीट 2024 में 44 छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले और वे नीट यूजी 2024 के टॉपर्स में शामिल हुए।
IIT Delhi Expert Committee: भौतिकी में प्रश्न संख्या 19 का सही उत्तर विकल्प चार है
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT) Delhi) की विशेषज्ञ समिति ने कहा कि भौतिकी के पेपर में प्रश्न संख्या 19 का सही उत्तर विकल्प चार है। शीर्ष अदालत ने 22 जुलाई को आईआईटी दिल्ली के निदेशक से एक पैनल गठित करने और विवादास्पद प्रश्न के सही उत्तर पर अपनी राय देने को कहा था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी