Santosh Kumar | January 1, 2026 | 04:42 PM IST | 1 min read
राउंड 5 रिजल्ट 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होंगी, उन्हें 4 से 10 जनवरी के बीच शाम 5 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के राउंड 5 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है, जो खास तौर पर बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में खाली सीटों के लिए किया जा रहा है। यह राउंड उन कैंडिडेट्स के लिए जरूरी मौका है जो पिछले राउंड में सीट पक्की नहीं कर पाए। एमसीसी ने सीट मैट्रिक्स भी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दी है।
राउंड 5 के लिए बीडीएस और बीएससी (नर्सिंग) सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2 जनवरी को सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा। उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 5 के लिए फीस 2 जनवरी को सुबह 11 बजे तक जमा कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 1 जनवरी से 2 जनवरी दोपहर 1 बजे तक की जा सकती है, जिसमें चॉइस लॉकिंग 2 जनवरी को सुबह 8 बजे शुरू होगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 2 जनवरी को होगा।
राउंड 5 का रिजल्ट 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होंगी, उन्हें 4 से 10 जनवरी के बीच शाम 5 बजे तक अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। राउंड 5 सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सीट मैट्रिक्स में बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की शेष खाली सीटों की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसमें विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध सीटों की संख्या शामिल है। यह मैट्रिक्स उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं तय करने में मदद करेगी।
इस राउंड में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां नीट रोल नंबर, पासवर्ड और अन्य जरूरी डिटेल्स का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा। पहले ही सीट होल्ड करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं है।