NEET PG Registration 2024: नीट पीजी रजिस्ट्रेशन natboard.edu.in पर शुरू, अंतिम तिथि 6 मई
Abhay Pratap Singh | April 16, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट 23 जून को करीब 259 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट 2024 (नीट पीजी 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी 2024 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 मई तय की गई है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आज यानी 16 अप्रैल से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी के माध्यम से अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को नीट पीजी पंजीकरण 2024 के लिए 3,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) आवेदकों को 2,500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
Also read NEET PG 2024 Schedule: नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल जारी, आज से शुरू होगा आवेदन; परीक्षा तिथि 23 जून
जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी करेक्शन विंडो 10 मई से 16 मई 2024 तक खोली जाएगी। नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम 2024 में भाग लेने वाले कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा नीट पीजी रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई 2024 तक की जा सकती है।
NEET PG Exam 2024 देश भर के लगभग 259 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं। नीट पीजी 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET PG 2024 Application Form: आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से योग्य उम्मीदवार नीट पीजी 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘नीट पीजी 2024 टैब’ पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद NEET PG 2024 आवेदन पत्र जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच