NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा अब 23 जून को होगी आयोजित, जुलाई माह में जारी किया जाएगा परिणाम
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 06:08 PM IST | 2 mins read
NEET PG 2024 इंटर्नशिप कट-ऑफ की तिथि नहीं बदली गई है। यह दूसरी बार है जब नीट पीजी 2024 परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट (नीट पीजी 2024) परीक्षा के लिए नई तिथि की घोषणा की है। एनएमसी ने बताया कि नीट पीजी एग्जाम 2024 का आयोजन अब 23 जून को किया जाएगा। इससे पहले नीट पीजी परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित होनी थी।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
यह दूसरी बार है, जब नीट पीजी 2024 परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। सबसे पहले नीट पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 3 मार्च को किया जाना था। हालाँकि, उम्मीदवारों से प्राप्त अभ्यावेदन के बाद परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया था। नीट पीजी परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
जारी शेड्यूल में बताया गया कि नीट पीजी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं, एनएमसी 15 जुलाई को नीट पीजी परिणाम 2024 घोषित करेगा। एनएमसी ने जारी सूचना में बताया कि NEET PG 2024 इंटर्नशिप कट-ऑफ तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नीट पीजी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 5 अगस्त से 15 अक्टूबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। नीट पीजी 2024 शैक्षणिक सत्र का आयोजन 16 सितंबर से होगा। नीट पीजी 2024 एकेडमिक सेशन में उम्मीदवारों के लिए शामिल होने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पीजीएमईबी के डिप्टी सेक्रेटरी ने कहा, “NEET PG 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की कट ऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 है। नीट पीजी कट-ऑफ तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नीट पीजी 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियों का विशेष ध्यान रखना होगा।”
NEET PG 2024: संशोधित तिथियां
नीट पीजी 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में संबंधित तिथियां देख सकते हैं:
|
नीट पीजी 2024 |
तिथि |
|---|---|
|
परीक्षा तिथि |
23 जून |
|
परिणाम तिथि |
15 जुलाई |
|
काउंसिलिंग |
5 अगस्त से 15 अक्टूबर |
|
शैक्षणिक सत्र की शुरूआत |
16 सितंबर |
|
प्रवेश की अंतिम तिथि |
21 अक्टूबर |
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Exam Cancelled: बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा रद्द, पेपर लीक का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 परीक्षा का पेपर कोलकाता स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। बताया गया कि पेपर शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के पास पहुंच गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी