NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा शहर चयन विंडो natboard.edu.in पर खुली, 17 जून तक जमा करें वरीयता
Abhay Pratap Singh | June 13, 2025 | 09:46 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज यानी 13 जून से नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर चयन के लिए वरीयता विंडो फिर से खोल दी है। कैंडिडेट एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए शहर का चयन कर सकते हैं।
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 के लिए कुल 233 परीक्षा शहरों की सूची जारी की है। नीट पीजी 2025 वरीयता विंडो के माध्यम से अभ्यर्थियों को 3 पसंदीदा शहर चुनने की अनुमति है।
नीट पीजी एग्जाम सिटी सबमिशन के लिए विंडो 17 जून, 2025 तक खुली रहेगी। हालांकि, नीट पीजी परीक्षा शहर वरीयता विंडो खुलते ही भारी ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई है। उम्मीदवार कुछ समय बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं। नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी अलॉटमेंट ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।
एनबीईएमएस द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक पाली में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कराई जाएगी। नीट पीजी सिटी स्लिप 21 जुलाई को और नीट पीजी एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी होगा।
नीट पीजी 2025 का आयोजन एमडी, एमएस, पीडी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी, डायरेक्ट 6 वर्षीय डीएनबी और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनबीईएमएस की वेबसाइट पर विजिट करें।
NEET PG 2025 City Preference Window: परीक्षा शहर का चयन कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट नीट पीजी एग्जाम सिटी का चयन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट पीजी 2025 टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- चयन टैब में, ‘परीक्षा शहर चयन’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, 3 पसंदीदा शहर चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें