NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए संभावित सीट मैट्रिक्स जारी
Abhay Pratap Singh | November 8, 2024 | 04:33 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर आवंटित संस्थान में रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो उनका सीट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 8 नवंबर को प्रोविजनल वैकेंसी लिस्ट में उपलब्ध संभावित सीट आवंटन को सत्यापित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सभी भाग लेने वाले कॉलेज आज शाम 5 बजे तक प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स को सत्यापित कर सकते हैं। टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स लिस्ट intramcc.nic.in पर उपलब्ध है।
राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा :
अधिसूचना में कहा गया है, “कृपया सीट मैट्रिक्स में कॉलेज का नाम खोजने के लिए कॉलेज लॉगिन यूजर आईडी देखें। यदि कॉलेज या विश्वविद्यालय से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो यह माना जाएगा कि सीट मैट्रिक्स सही है। उम्मीदवारों के लिए च्वॉइस-फिलिंग तय समय के अनुसार शुरू होगी। एमसीसी निर्धारित समय अवधि से परे किसी भी विसंगति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।”
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर :
नीट पीजी सीट मैट्रिक्स नोटिस के अनुसार, “यदि संभावित रिक्तियों में कोई बदलाव होता है, तो कॉलेज अपने प्रश्न collegequery.mcc@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। हालांकि, यदि कॉलेजों या विश्वविद्यालयों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो यह माना जाएगा कि सीट मैट्रिक्स सही है और उम्मीदवारों के लिए च्वाइस फिलिंग तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी।”
Also read NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग आज से शुरू, लास्ट डेट 17 नवंबर
MCC Round 1 NEET PG Counselling 2024: राउंड 1 नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के बाद क्या?
- एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड में सीटें आवंटित होने के बाद उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर आवंटित संस्थान में रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो उनका सीट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। इस तरह के विकल्प को ‘फ्री एग्जिट’ कहा जाएगा।
- उम्मीदवार ट्यूशन फीस का भुगतान करके नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 में अपनी सीट की पुष्टि कर सकते हैं। हालांकि, अगर उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते है और नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के दूसरे राउंड में भाग ले सकते हैं।
NEET PG Counselling 2024: च्वॉइस फिलिंग के लिए आवेदन कैसे करें?
नीट पीजी काउंसलिंग के तहत योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके विकल्प भर सकते हैं:
- सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट intramcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘राउंड 1 च्वॉइस फिलिंग शुरू’ के लिए लिंक खोजें।
- स्ट्रीम, रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- NEET PG सीट आवंटन के लिए अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज का विकल्प दर्ज करें।
- इसके बाद, अपने विकल्पों को लॉक करने के लिए ‘सेव एंड नेक्स्ट’ पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने भरे गए विकल्पों की एक प्रिंट प्रति अपने पास रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार