Saurabh Pandey | October 28, 2025 | 12:28 PM IST | 2 mins read
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2025 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित की गई हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से 5 नवंबर तक अपने पसंदीदा कॉलेज के लिए पंसद भर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग 5 नवंबर, 2025 को शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 11:55 बजे तक रहेगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2025 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित की गई हैं।
नीट पीजी राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 अक्टूबर से चल रही है, जो 5 नवंबर 2025 चलेगी। पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
50% एआईक्यू सीटों के साथ, 100% डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और AFMS सीटों में प्रवेश के लिए भी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
|---|---|
नीट पीजी 2025 काउंसलिंग पंजीकरण तिथियां | 17 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक |
विकल्प भरने और लॉक करने की तिथियां | 28 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक |
सीट आवंटन परिणाम की तिथि | 8 नवंबर 2025 |
प्रवेश एवं रिपोर्टिंग की तिथि | 9 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक |
डाटा वेरिफिकेशन | 16 से 18 नवंबर 2025 |
Also read MP PNST Counselling 2025: एमपी पीएनएसटी फाइनल राउंड सीट आवंटन रिजल्ट dme.mponline.gov.in पर जारी
काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
|---|---|
| नीट पीजी 2025 काउंसलिंग पंजीकरण तिथियां | 19 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक |
| विकल्प भरने और लॉक करने की तिथियां | 19 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक |
| सीट आवंटन परिणाम की तिथि | 26 नवंबर 2025 |
| प्रवेश एवं रिपोर्टिंग की तिथि | 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक |
डाटा वेरिफिकेशन | 5 से 6 दिसंबर 2025 |