NEET PG: नीट पीजी केंद्रों में बेहतर निगरानी के लिए निजी संस्थानों को नहीं किया गया शामिल - एनबीईएमएस अध्यक्ष

Abhay Pratap Singh | August 9, 2024 | 01:27 PM IST | 2 mins read

पीजी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2024 के लिए एनबीईएमएस ने ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है।

NEET PG 2026 Rank Predictor

Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.

Try Now
नीट पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: एनबीईएमएस के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने बताया कि बेहतर निगरानी के लिए नीट पीजी 2024 केंद्रों के लिए निजी उद्यमी संस्थानों को शामिल नहीं किया गया है। शेठ ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को खत्म करने के लिए नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

डॉ. शेठ ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हम इस बार बेहतर निगरानी और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को खत्म करने के लिए टीसीएस आईओएन केंद्रों और एआईसीटीई से संबद्ध संस्थानों पर भरोसा कर रहे हैं। कुछ निजी उद्यमी केंद्रों को शामिल किया गया है, जहां कोई टीसीएस आईओएन/ एआईसीटीई से संबद्ध संस्थान उपलब्ध नहीं हैं।”

एनबीईएमएस अध्यक्ष ने आगे कहा कि, “दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों के लिए बहुत दूर न जाना पड़े। हमने यह सुनिश्चित किया है कि जितना संभव हो सके छात्रों को फॉर्म भरते समय उनके दिए गए पते के अनुसार उसी राज्य में परीक्षा केंद्र जारी किए जाएं।”

Also read NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड 8 अगस्त को nbe.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

शेठ ने कहा, “भारत में परीक्षा आयोजित करने के लिए शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करना और सामान्यीकरण एक पुरानी और वैध प्रक्रिया है। आईआईटी, एम्स आदि जैसे संस्थान कई शिफ्टों में परीक्षा आयोजित कर रहे हैं।” 4 अगस्त को कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र फिर से आवंटित किए जाने पर उन्होंने कहा अंतर-राज्यीय यात्रा को कम करने के लिए नए केंद्र जोड़े गए हैं।

नीट पीजी 2024 परीक्षा देश भर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले नीट पीजी 2024 का आयोजन 23 जून को किया जाना था। हालांकि, परीक्षा की शूचिता को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले यानी 22 जून को नीट पीजी 2024 परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी हाल टिकट जारी

नीट पीजी 2024 मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एनबीईएमएस ने 8 अगस्त को नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट पीजी 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। नीट पीजी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]