NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी, परीक्षा 11 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 8, 2024 | 04:18 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने आज यानी 8 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट पीजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एनबीई नीट पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2024 परीक्षा देश भर के कुल 185 शहरों में आयोजित करेगा।
एनबीई नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, नीट पीजी आवेदन आईडी, रोल नंबर, परीक्षा तिथि एवं समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा केंद्र कोड सहित अन्य विवरण दिया गया है। नीट पीजी हाल टिकट डाउनलोड करने में समस्या होने पर अभ्यर्थी एनबीई के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट पीजी कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त ही रहेगी। नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in की सहायता ले सकते हैं।
नीट पीजी परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटरआईडी/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इसके अलावा, पेन ड्राइव, पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र पर लाने पर रोक है।
NEET PG Admit Card Link 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘NEET PG 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- NEET PG सेक्शन के तहत ‘एडमिट कार्ड’ लिंक देखें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- नीट पीजी हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार