NEET PG 2026 City Slip: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कल होगी जारी, 27 को एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 10:11 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कल यानी 11 अगस्त को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी कर सकेंगे।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप कल 11 अगस्त को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर सूचना पर्ची देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इस पर्ची के माध्यम से उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी मिलेगी और परीक्षा से पहले यात्रा की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
NEET PG 2026 City Slip: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नीट पीजी 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आवंटित परीक्षा शहर देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
- इसके बाद सिटी स्लिप की जांच करें और डाउनलोड करें।
- अंत में सिटी इंटिमेशन स्लिप की एक प्रति सेव और प्रिंट करें।
NEET PG 2026: सिटी स्लिप विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- आवंटित परीक्षा शहर
- परीक्षा तिथि
- उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
NEET PG 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डेट
एनबीईएमएस नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त, 2026 को जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एग्जाम के दिन अपने निर्धारित सेंटर पर लेकर जाना होगा।
NEET PG 2026: परीक्षा तिथि, पैटर्न
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवंटित केंद्रों पर उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर सिस्टम पर परीक्षा देनी होगी। संशोधित परीक्षा पैटर्न में 180 प्रश्न होंगे, जिन्हें पांच निर्धारित समय-सीमा वाले खंडों में विभाजित किया गया है और जिन्हें 3.5 घंटे के भीतर पूरा करना होगा। सुरक्षा उपायों के तहत उम्मीदवारों को आधार प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक सत्यापन से भी गुजरना होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड पर लिखे रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, सीट मैट्रिक्स भी जारी
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने यह अपडेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया है। नीट यूजी 2026 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई