NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी 2025 के लिए संभावित परीक्षा तिथि घोषित, 15 जून को होगी आयोजित
Abhay Pratap Singh | December 5, 2024 | 09:33 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 परीक्षा में बैठने की पात्रता के लिए आवश्यक इंटर्नशिप पूरी करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2025 है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने आज यानी 5 दिसंबर को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2025 (NEET PG 2025) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एनबीईएमएस 15 जून, 2025 को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनएमसी ने नीट पीजी 2025 एग्जाम डेट नोटिस में बताया कि, NEET PG 2025 में उपस्थित होने की पात्रता के लिए आवश्यक इंटर्नशिप पूरी करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “NEET-PG 2025 परीक्षा आयोजित करने और परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हेतु इंटर्नशिप पूरा करने की तिथि से संबंधित मामले पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अधीन पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (PGMEB) और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा विचार किया गया। विश्वविद्यालयों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि इंटर्नशिप पूरा करने की तिथि 31 जुलाई 2025 और NEET-PG 2025 परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथि 15.06.2025 होगी।”
Also read NEET 2025: एनटीए जल्द जारी करेगा नीट का एग्जाम कैलेंडर, जानें ऑफिशियल वेबसाइट और डाउनलोड लिंक
इससे पहले, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने 28 नवंबर को एमडीएस, डीएनबी और एसएस सहित विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां जारी की हैं। नीट एमडीएस परीक्षा 31 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि नीट एसएस 2024 एग्जाम दो दिनों, 29 और 30 मार्च को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से एनबीईएमएस अस्थायी अनुसूची 2025 डाउनलोड कर सकते है। नीट पीजी 2025 से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (UDFA) के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. लक्ष्य मित्तल ने एक्स हैंडल पर लिखा, “एनएमसी द्वारा NEET-PG 2025 परीक्षा तिथि (15 जून 2025) तथा इंटर्नशिप पूरी होने की तिथि (31 जुलाई 2025) छह महीने पहले घोषित करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। ऐसे सक्रिय कदम भ्रम को रोकते हैं तथा सुनिश्चित करते हैं कि अभ्यर्थी व्यवस्थित रूप से तैयारी कर सकें।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार