NEET PG 2024 Registration: नीट पीजी आवेदन की कल आखिरी तारीख, natboard.edu.in पर करें अप्लाई; परीक्षा 23 जून

Santosh Kumar | May 5, 2024 | 04:06 PM IST | 1 min read

एनबीईएमएस के अनुसार, एक बार जमा किए गए आवेदन पत्र वापस नहीं लिए जा सकते। किसी भी परिस्थिति में फीस को न तो भविष्य की तारीख तक आगे बढ़ाया जाएगा और न ही वापस किया जाएगा।

NEET PG 2026 Rank Predictor

Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.

Try Now
इस लेख में नीट पीजी आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया बताई गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट 2024 (नीट पीजी 2024) के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 6 मार्च को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग (पीडब्ल्यूडी) आवेदकों को 2,500 रुपये शुल्क देना होगा। NEET PG प्रवेश परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।

NEET PG 2024: नीट पीजी करेक्शन विंडो

सभी सफल भुगतान आवेदनों के लिए सुधार विंडो 10 से 16 मई के बीच खोली जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। एनबीईएमएस द्वारा परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किया जाएगा।

एनबीईएमएस के अनुसार, एक बार जमा किए गए आवेदन पत्र वापस नहीं लिए जा सकते। किसी भी परिस्थिति में फीस को न तो भविष्य की तारीख तक आगे बढ़ाया जाएगा और न ही वापस किया जाएगा। आवेदन शुल्क की वापसी, समायोजन या आगे ले जाने के किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also read NEET UG 2024 Exam Live: नीट यूजी एग्जाम शुरू, एनालिसिस, आंसर की, प्रश्न पत्र, लाइव अपडेट्स

NEET PG 2024 Registration: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET PG 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Examinations अनुभाग में NEET PG विकल्प चुनें।
  • अब यहां NEET PG Application Link पर क्लिक करें।
  • नए यूजर हैं तो पोर्टल पर खुद को Register करें।
  • I am an Applicant पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]