NEET PG 2024 Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण की लास्ट डेट आगे बढ़ी, 21 जनवरी को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | January 16, 2025 | 12:08 PM IST | 1 min read
NEET PG 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के जिन छात्रों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है, लेकिन अपनी पसंद नहीं भरी है, वे 20 जनवरी, 2025 तक या उससे पहले चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल को फिर से संशोधित किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एमसीसी नीट पीजी 2024 राउंड 3 पंजीकरण की समय सीमा 19 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। नीट पीजी 2024 राउंड 3 विकल्प भरने की सुविधा भी 19 जनवरी तक बढ़ाई गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण पूरा कर सकेंगे।
एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लेटेस्ट डेट्स जारी कर दी हैं। नीट पीजी राउंड 3 के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 20 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। जो छात्र पिछली समय सीमा से चूक गए हैं, वे अब NEET PG काउंसलिंग 2024 के लिए नामांकन कर सकते हैं।
NEET PG 2024 Counselling 2024: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग प्रक्रिया |
तिथियां |
|---|---|
|
पंजीकरण की अंतिम तिथि |
19 जनवरी, 2025 |
|
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि |
20 जनवरी, 2025 |
|
सीट आवंटन प्रक्रिया |
20 से 21 जनवरी, 2025 तक |
|
अंतिम सीट आवंटन सूची |
21 जनवरी, 2025 को जारी |
|
कॉलेजों में रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग |
22 से 29 जनवरी, 2025 तक |
NEET PG 2024: शेड्यूल में दूसरी बार संशोधन
NEET PG 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के जिन छात्रों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है, लेकिन अपनी पसंद नहीं भरी है, वे 20 जनवरी, 2025 तक या उससे पहले चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। खाली सीटों को भरने के लिए एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी कट-ऑफ कम करने के बाद गुरुवार को नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल को दूसरी बार संशोधित किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल