NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | December 4, 2024 | 09:15 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को विकल्प भरने और लॉक करने के लिए 5 दिन का समय दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज यानी 4 दिसंबर से राउंड 2 नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी। नीट पीजी 2024 परीक्षा में सफल हुए कैंडिडेट एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
वरीयता क्रम में विकल्प प्रस्तुत करने की विंडो कल 5 दिसंबर को खोली जाएगी। हाल ही में, काउंसलिंग कमेटी ने उम्मीदवारों को 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक ईमेल nri.adgmemcc1@gmail.com के माध्यम से अनुरोध और प्रासंगिक दस्तावेज भेजकर भारतीय से एनआरआई में अपनी राष्ट्रीयता बदलने की अनुमति दी थी।
संशोधित एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, “राउंड 2 के लिए नया पंजीकरण 4 दिसंबर को शुरू होगा और 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे समाप्त होगा। उम्मीदवारों द्वारा पिछले राउंड में भरे गए विकल्पों को ‘अमान्य’ माना जाएगा। छात्रों को राउंड 2 के लिए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के विकल्प अलग से भरने होंगे।”
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने छठी बार स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी 2024) में पारदर्शिता पर याचिकाओं की सुनवाई टाल दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों में कानूनी कार्यवाही अभी भी लंबित होने के चलते NEET PG अभ्यर्थी काफी नाराज हैं।
Also read NEET 2025: एनटीए जल्द जारी करेगा नीट का एग्जाम कैलेंडर, जानें ऑफिशियल वेबसाइट और डाउनलोड लिंक
NEET PG Round 2 Counselling Schedule 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 | तिथियां |
|---|---|
| राउंड 2 पंजीकरण शुरू | 4 दिसंबर, 2024 |
|
राउंड 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि
|
9 दिसंबर, 2024 (आवेदन दोपहर 12 बजे समाप्त होगा, भुगतान सुविधा दोपहर 3 बजे समाप्त हो जाएगी) |
| विकल्प भरना |
5 दिसंबर से 9 दिसंबर, 2024
|
| च्वॉइस लॉकिंग |
9 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक
|
|
सीट आवंटन प्रक्रिया
|
10 दिसंबर से 11 दिसंबर, 2024 |
|
राउंड 2 आवंटन परिणाम
|
12 दिसंबर, 2024 |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग | 13 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2024 |
| संस्थान द्वारा अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डेटा साझा करना | 21 से 22 दिसंबर, 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार