NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा विवरण के साथ एनबीईएमएस का एक ‘गोपनीय’ पत्र हुआ लीक

Abhay Pratap Singh | August 5, 2024 | 07:21 PM IST | 2 mins read

एनबीईएमएस के वायरल गोपनीय पत्र के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा देश भर के 376 परीक्षा केंद्रों पर 2,28,542 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
ऑल एफएमजी एसोसिएशन ने ‘एक्स’ बताया कि एनबीईएमएस का एक गोपनीय पत्र लीक हो गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नीट पीजी 2024 परीक्षा विवरण के साथ सोशल मीडिया पर एनबीईएमएस का एक ‘गोपनीय’ पत्र लीक होने का मामला सामने आया है। हाल ही में, ऑल एफएमजी एसोसिएशन (AFA) ने भी ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर नीट पीजी 2024 परीक्षा से जुड़े एनबीईएमएस का एक ‘गोपनीय’ पत्र साझा किया है।

एएफए ने एक गोपनीय पत्र पोस्ट करते हुए लिखा, “ऐसा प्रतीत होता है कि एनबीईएमएस का एक गोपनीय पत्र सार्वजनिक रूप से लीक हो गया है, जिसमें परीक्षा शिफ्ट और परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी है। यदि एक गोपनीय पत्र लीक हो सकता है, तो क्या हम NEET PG पेपर की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त हो सकते हैं?”

एएफए द्वारा पोस्ट किए गए पत्र को गोपनीय बताया गया है, जिसमें एनबीईएमएस के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ के हस्ताक्षर भी हैं। ऑल एफएमजी एसोसिएशन द्वारा शेयर किए गए गोपनीय पत्र में इसे जारी करने की तिथि 1 अगस्त 2024 लिखी हुई है। गोपनीय पत्र में एनबीईएमएस अध्यक्ष ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन और प्राधिकारियों से सहायता मांगी है।

Also read NEET PG 2024: एनबीईएमएस ने नीट पीजी टेस्ट सिटी अलॉटमेंट किया जारी, परीक्षा 11 अगस्त को

वायरल गोपनीय पत्र के अनुसार, नीट पीजी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। इसके अलावा, पहली शिफ्ट के लिए सुबह 7 बजे से और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे से उम्मीदवारों को प्रवेश देने की भी बात कही गई है।

पत्र में आगे कहा गया है कि परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का भारी उपयोग करने की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त पत्र में कहा गया है कि यह परीक्षा 169 शहरों के 376 परीक्षा केंद्रों पर 2,28,542 उम्मीदवारों के लिए पूरे भारत में आयोजित की जाएगी।

एनबीईएमएस के वायरल कॉन्फिडेंशियल लेटर में नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित होने का जिक्र किया गया है। इससे पहले नीट पीजी परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन नीट यूजी पेपर लीक विवाद के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनबीईएमसी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]