Trusted Source Image

NEET PG 2024: एनबीईएमएस ने नीट पीजी टेस्ट सिटी अलॉटमेंट किया जारी, परीक्षा 11 अगस्त को

Abhay Pratap Singh | August 1, 2024 | 02:48 PM IST | 1 min read

नीट पीजी परीक्षा शहर आवंटन 2024 रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से पंजीकृत उम्मीदवारों को भेजा जाएगा।

Back

NEET PG 2026 Rank Predictor

Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.

Try Now
नीट पीजी 2024 हाल टिकट 8 अगस्त को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट पीजी 2024 हाल टिकट 8 अगस्त को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने आज यानी 1 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) के लिए टेस्ट सिटी अलॉटमेंट जारी कर दिया है। NEET PG परीक्षा शहर आवंटन विवरण NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध नहीं होगा।

नीट पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा शहर आवंटन की जानकारी पंजीकृत ईमेल के माध्यम से दी गई है। इसके अलावा, अभ्यर्थी रजिस्टर्ड फोन नंबर के SMS इनबॉक्स में भी नीट टेस्ट सिटी अलॉटमेंट 2024 की जांच कर सकते हैं।

एनबीई द्वारा नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट पीजी हाल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अगस्त को जारी किया जाएगा।

Also readNEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड 8 अगस्त को nbe.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

इस साल एनबीई की ओर से नीट पीजी 2024 परीक्षा देश भर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2024 एग्जाम उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एमडी/ एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इससे पहले राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से अपनी पसंद चुनने के लिए 19 जुलाई से 22 जुलाई तक का समय दिया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड या पैनकार्ड आदि ले जाना होगा।

NEET PG Exam 2024: परीक्षा पैटर्न

नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। नीट पीजी परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित होगी। नीट पीजी 2024 परीक्षा 2024 3 घंटे और 30 मिनट की अवधि के लिए निर्धारित की गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications